Prayagraj : राज्यपाल ने किया अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का आगाज

0
245

ज्वालादेवी इंटर कालेज में आयोजित तीन दिनी महोत्सव का समापन कल
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
ज्वाला देवी इंटर कालेज में शनिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया। तीन दिनी संस्कृति महोत्सव काआयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले किया जा रहा है। इस महोत्सव में देशभर से करीब 300 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का आगाज करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ज्वाला देवी इंटर कालेज के प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। देश के निर्माण में उन्होंने विद्या भारती की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा, भारत को विश्व गुरू बनानेके लिए हमको अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा। बच्चों को बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान देने के साथ-साथ प्रकृति के करीब ले जाना होगा।

Prayagraj: Governor inaugurates All India Culture Festival

कहा, आज की युवा पीढ़ी को आजादी का इतिहास बताने की जरूरत है। ताकि युवा पीढ़ी को यह पता चल सके कि आज की युवा पीढ़ी की आजादी के नायक कौन-कौन लोग रहे हैं। इस देश ने कितनी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने विद्या भारती के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, विद्या भारती में ज्यादातर महिलाएं बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से महिलाओं का जीवन स्तर सुधर रहा है। लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है और आज की नारी खुद के संरक्षण के साथ-साथ समाज का नेतृत्व भी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज, पढ़ाई के क्षेत्र में भी बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। किसी भी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चले जाएं, गोल्ड मेडल पाने वालों में 60-70 फीसद संख्या बेटियों की होती है।
उन्होंने कहा, बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती, बशर्ते उन्हे तराशने के लिए एक बेहतर माहौल देने की जरूरत है। बताते चलें कि ज्वाला देवी में अखिलभारतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन 11 नवंबर से ही किया जा रहा है। आज राज्यपाल ने उक्त आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। यह आयोजन 13 नवंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागी पत्र वाचन प्रतियोगिता, संकुल, विभाग, प्रांत और क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का सांसद केशरी देवी पटेल, आईजी डा. राकेश सिंह समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया।