नई दिल्ली : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के लगभग चार हजार चार सौ कर्मचारियों को नियमितीकरण नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर शाह ने एनडीएमसी की रणजीत सिंह फ्लाईओवर, सफदरजंग फ्लाईओवर के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण और पुष्प विहार में कर्मचारियों के लिए 120 नवनिर्मित टाइप- II फ्लैटों का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर शाह ने एनडीएमसी के आरएमआर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम उन सभी कर्मचारियों के भविष्य में रोशनी की एक नई उम्मीद जगाता है, जिन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी अब उनके जीवन में लंबी अनिश्चितता के बाद नियुक्ति पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद कुछ फैसलों के कारण भारतीय लोगों के जीवन में कई अनिश्चितताएं समाप्त हुई हैं और कर्मचारियों का यह नियमितीकरण इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के हर मंत्रालय और विभाग में कर्मचारियों के लाभ के लिए भर्ती नियमों को युक्तिसंगत बनाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। एनडीएमसी आरएमआर कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए गृह मंत्रालय और डीओपीटी ने भर्ती नियमों में संशोधन किया है और यह अन्य कर्मचारियों के भविष्य के लिए भी फायदेमंद है जो आगे भर्ती होंगे।
इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि 4400 कर्मचारियों का नियमितीकरण भारत के प्रधानमंत्री के सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के साथ हर हाथ से काम देने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि एनडीएमसी को देश के सभी नगर निकायों में सबसे अच्छा नागरिक निकाय माना जाता है, क्योंकि यह केंद्र सरकार की प्रमुख सीट के लिए दैनिक आवश्यक नागरिक सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाती है।
इस मौके पर आज जिन परियोजनाओं का उदघाटन हुआ, उनमें एनडीएमसी के कर्मचारियों के लिए सेक्टर-VII, पुष्प विहार, साकेत, नई दिल्ली में 120 टाइप-II फ्लैटों का निर्माण, 43.53 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इन्हें एनडीएमसी के उन कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, मुख्य सचिव – दिल्ली नरेश कुमार, एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, परिषद सदस्य कुलजीत सिंह चहल, विशाखा शैलानी और एनडीएमसी सचिव डॉ. अंकिता चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।


