spot_img

New Delhi: दिल्ली में सुबह-सुबह आसमान रहा साफ

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ।

दिल्ली में इस साल जनवरी में अभी तक आठ दिन शीतलहर का प्रकोप रहा, जो कि 15 साल में सर्वाधिक है। दिल्ली में जनवरी 2020 में सात दिन शीतलहर चली थी, और पिछले साल एक भी ऐसा दिन दर्ज नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles