spot_img

New Delhi: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,843 हुई

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारत में कोविड-19 (Kovid-19 in India) के 124 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,843 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार, संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,750 पर अपरिवर्तित है। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,46,84,118 हो गए हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.81 प्रतिशत हो गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,51,525 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.62 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles