spot_img

New Delhi : कोरोना के सक्रिय मरीजों को संख्या हुई 7400, बीते 24 घंटे में नौ की मौत

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में कोरोना के मामले (Corona cases) बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 7400 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें तीन मौत केरल से, चार मौत महाराष्ट्र से, राजस्थान ओर तमिलनाडु से एक-एक मौत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से मरने वाले मरीजों में अन्य गंभीर बीमारी भी थी। केरल में तीन मौत में से एक 83 वर्षीय पुरुष जिन्हें सीएडी-एस/पी सीएबीजी डीकंपेंसेटेड एचएफ, एलवी डिसफंक्शन भी था। दूसरा 67 वर्षीय व्यक्ति जिनके गुर्दे प्रत्यारोपण हुए थे और 61 वर्षीय पुरुष, जिन्हें टाइप 2 डीएम, सिस्टमिक उच्च रक्तचाप भी था।

हालांकि राहत की बात यह भी है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस साल अबतक कोरोना से 11967 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक केरल में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2109 है जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात है जहां 1437 मामले हैं। तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां 700 से अधिक मामले हैं। चौथे ओर पांचवे नंबर पर दिल्ली में 672 और महाराष्ट्र में 613 केस हैं।

Explore our articles