नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के हालिया मैच ने क्रिकेट फैंस के बीच खूब तारीफें बटोरीं, कारण यह कि यह टूर्नामेंट के इतिहास के कुछ सबसे यादगार खेलों में से एक बन गया है। यशस्वी जायसवाल ने सैमसन के साथ मिलकर उस क्षण हर एक दर्शक को अपना बना लिया, जब राजस्थान को विरोधी टीम के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने का काम सौंपा गया। ध्यान देने वाली बात यह है कि जायसवाल ने महज़ 13 गेंदों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने संजू सैमसन की मदद से 48* रन बनाकर 47 गेंदों में 98* रनों की प्रभावशाली पारी खेली। उनकी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत और कप्तान सैमसन की दमदार हिटिंग के साथ, मेन इन पिंक ने सिर्फ 13.1 ओवर्स में ही सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल कर लिया। नतीजतन, उन्होंने आईपीएल 2023 अंक तालिका में दो पायदान ऊपर पहुँचकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
मैच के दौरान, एक और महत्वपूर्ण क्षण वह था, जब 13वें ओवर में जायसवाल स्ट्राइक पर थे और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए सिर्फ तीन रन की आवश्यकता थी, जबकि जायसवाल पहले ही 94 रनों का कारवां अपने साथ लिए चल रहे थे। सैमसन उस समय 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में कप्तान संजू ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपना अर्द्धशतक छोड़कर जायसवाल के शतक को पूरा करने का फैसला किया। तभी गेंदबाज सुयश शर्मा ने इस आखिरी गेंद को लेग साइड के काफी वाइड डाल दिया, लेकिन सैमसन ने इस गेंद को वाइड नहीं होने दिया और गेंद को डिफेंस किया, जिससे जायसवाल को अपना शतक पूरा करने का शानदार मौका मिला गया। उन्होंने इसके बाद जायसवाल को छक्का लगाने के लिए इशारा भी किया। संजू सैमसन के इस जेस्चर ने ना सिर्फ फैंस की नज़रों में उनकी इज्जत बढ़ा दी, बल्कि कुछ फैंस ने इसकी तुलना 2014 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली के लिए एमएस धोनी की निःस्वार्थ भावना से की।
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 से अधिक मैच खेले हैं
संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में 150 मैच पूरे करने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। टूर्नामेंट में इनमें से 122 प्रदर्शन रॉयल्स के लिए आए हैं। विशेष रूप से, सैमसन आरआर के लिए 100 से अधिक आईपीएल मैचों में भाग लेने वाले केवल दो खिलाड़ियों में से एक हैं। अजिंक्य रहाणे ऐसा करने वाले (100) एकमात्र अन्य राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी हैं।
4,000 रन के करीब पहुंचे संजू सैमसन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान, सैमसन के पास अपने आईपीएल करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का अवसर था। वे टूर्नामेंट में 4,000 रन के आँकड़े को पार करने के बेहद करीब थे। वर्तमान में, उन्होंने आईपीएल में 35.60 की औसत और 156.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,882 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने आईपीएल में तीन शतक और 20 अर्धशतक लगाने की मिसाल भी कायम कर रखी है, जिससे वे टूर्नामेंट के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए 3,000 से भी अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शानदार रन-स्कोरर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे फ्रैंचाइज़ी के लिए 3,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए रन बनाने के मामले में अजिंक्य रहाणे सैमसन के निकटतम कॉम्पिटिटर हैं, उनके नाम पर 2,810 रन हैं।
संजू सैमसन ने आईपीएल 2023 में 150 से अधिक का स्कोर बनाया है
संजू सैमसन ने 11 मैचों में 154.77 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाने की ख्याति प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2023 में प्ले-ऑफ बर्थ के लिए राजस्थान रॉयल्स को बनाए रखने के लिए अपनी टीम का बखूबी प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया है।


