spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

New Delhi: President Draupadi Murmu accepted the credentials of ambassadors of five countries

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ओमान, दक्षिण सूडान, पेरू, सेशेल्स और कंबोडिया के राजदूत/उच्चायुक्त के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला सालेह अल शिबनी, दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु, पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे, सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे और कंबोडिया के राजदूत कोय कुओंग ने राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इन पांच देशों के राजदूतों /उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए।दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु और सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे के परिचय पत्र स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह देखना आनंददायक है कि अनुभवी महिला राजनयिक ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उठा रही हैं।

Explore our articles