spot_img

New Delhi : दंपति के झगड़े में विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : (New Delhi) म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा (Lufthansa flight from Munich to Bangkok) के एक विमान को एक दंपति के अनियंत्रित व्यवहार के कारण बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान को उतारा गया। पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों के बीच लड़ाई के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान ने शुरू में पाकिस्तान के निकटवर्ती हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी, लेकिन किसी कारणवश अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहां दोनों को उतार दिया गया और हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

Raipur : भारतमाला परियोजना घोटाला: छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई...

Explore our articles