
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी (Kolkata Knight Riders batsman and wicketkeeper Angkrish Raghuvanshi) पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के स्तर एक के उल्लंघन के तहत की गई है। रघुवंशी को अनुच्छेद 2.2 का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।
यह घटना पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फिल्ड’ (obstructing the field) के कारण आउट दिया गया। इसके बाद उन्होंने गुस्से में बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और फिर अपना हेलमेट भी आक्रामक तरीके से डगआउट की ओर फेंक दिया। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।


