हरिद्वार : (Haridwar) पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की रूड़की लालकुर्ती स्थित शाखा में दीवार तोड़कर बैंक कैश सेफ व लॉकर में तोड़फोड़ कर चोरी के प्रयास के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 25 नवम्बर की रात्रि को पंजाब नेशनल बैंक की रूड़की लालकुर्ती स्थित शाखा में दीवार तोड़कर बैंक कैश सेफ व लॉकर में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। इसके संबंध में बैंक मैनेजर शशिकांत ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गौतम फार्म हाउस ढंडेरा से गिरफ्तार की लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सौरभ निवासी ग्राम ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार बताया। पूछताछ में बताया कि उसने व उसके एक साथी मंटू उर्फ पति निवासी ढंडेरा के साथ मिलकर रुड़की क्षेत्र में पूर्व में भी एक आंगनबाड़ी केंद्र मोहम्मदपुर मोहनपुरा से समान चोरी किया था। इसके संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर आंगनबाड़ी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के साथी मोंटू उर्फ पत्ती की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपित के पास से आलानकब भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


