spot_img

New Delhi : देश में 28-29 अक्टूबर की दरम्यानी रात को लगेगा आंशिक चंद्रग्रहण

नई दिल्ली: (New Delhi) देश में 28-29 अक्टूबर की दरम्यानी रात को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास देश में सभी स्थानों पर दिखाई देगा। ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। ग्रहण 28-29 अक्टूबर की दरम्यानी रात को 01 बजकर 05 मिनट पर शुरू होकर 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर, 2025 को होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था, जो पूर्ण ग्रहण था।चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब सूर्य एवं चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं । पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत्त हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Explore our articles