spot_img

New Delhi : नेशनल अकाली दल 12 मई को पाकिस्तान दूतावास का करेगा घेराव : पम्मा

नई दिल्ली : नेशलन अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकियों का अड्डा बन चुका है। वहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। नेशनल अकाली दल अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग को लेकर 12 मई को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास का घेराव करेगा।

पम्मा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक तरफ तो भारत से दोस्ती का नाटक करता है और दूसरी तरफ आईएसआई के जरिए भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचकर माहौल खराब करने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान एक शरणस्थली है। उन्हें पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां पालती, पोषती और सुरक्षा देती हैं।

पम्मा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऊपर आए दिन हमले हो रहे हैं। वहां अल्पसंख्यकों की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इन सभी बातों को लेकर नेशनल अकाली दल की ओर से 12 मई को पाकिस्तानी दूतावास का घेराव किया जाएगा।

Explore our articles