spot_img

New Delhi : केजरीवाल नियमित जमानत के लिए पहुंचे राऊज एवेन्यू कोर्ट, दो बजे सुनवाई

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली आबकारी घोटाला मामले (Delhi Excise Scam case) के आरोपित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने स्थानीय राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर नियमित जमानत याचिका दाखिल की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा आज दो बजे जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगी।

केजरीवाल जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद दायर की है। 29 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की सात दिन की अंतरिम जमानत के आवेदन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की अनुमति दी थी।

ससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को पहली जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए दो जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने देर शाम उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

New Delhi : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा

नई दिल्‍ली : (New Delhi) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock market) लाल निशान पर बंद हुआ। अमेरिका-ईरान के बीच...

Explore our articles