spot_img

New Delhi : कर्नाटक चुनाव 2023 : मतगणना में मिली बढ़त से उत्साहित है कांग्रेस, दो पर्यवेक्षक भेजेगी कर्नाटक

नई दिल्ली: (New Delhi) कर्नाटक में शनिवार सुबह से चल रहे मतगणना से कांग्रेस में भारी उत्साह है। पार्टी 134 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 09 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 64 सीटों पर आगे है और दोपहर दो बजे तक चार सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी कर्नाटक में दो वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेज रही है। हालांकि अभी पर्यवेक्षक के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के साथ किसी एक अन्य नेता को वहां भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और एक दूसरे के संपर्क में हैं।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी की तरह है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भ्रष्टाचार को नकार दिया है।

Explore our articles