Home latest New Delhi : अरब सागर में ईरानी जहाज अपहृत, भारत ने सोमलिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

New Delhi : अरब सागर में ईरानी जहाज अपहृत, भारत ने सोमलिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

0
New Delhi : अरब सागर में ईरानी जहाज अपहृत, भारत ने सोमलिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

समुद्री लुटेरों को निहत्था करके सोमालिया की ओर जाने के लिए कहा गया
एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को चारों ओर से घेरकर दी चेतावनी
नई दिल्ली : (New Delhi)
अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील दूर पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज एमवी इमान का अपहरण कर लिया। जहाज पर सवार 17 क्रू सदस्यों और अपहृत मछुआरों को बचाने के लिए भेजे गए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा (Indian Navy warship INS Sumitra) ने सोमालिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ दिया है।

अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने लगभग 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को अपहृत कर लिया था। भारतीय रक्षा अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर में बताया कि अपहृत मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजा गया। युद्धपोत ने अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन शुरू किया।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज इमान को सोमालियाई समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। समुद्री लुटेरों को निहत्था कर दिया गया है और सोमालिया की ओर बढ़ने को कहा गया है। युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को चारों ओर से घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके। ईरानी जहाज को बचाने के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अब इलाके से बाहर निकल गया है।