spot_img

New Delhi : एटीसी की मंजूरी के बिना उड़ान भरने के आरोप में इंडिगो पायलट को हटाया

नई दिल्ली : एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की आवश्यक मंजूरी के बिना उड़ान भरने के आरोपित इंडिगो के पायलट को ‘रोस्टर’ से हटा दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एटीसी की मंजूरी के बिना इंडिगो की एक उड़ान के दिल्ली से बाकू के लिए रवाना होने की घटना की जांच शुरू कर दी है।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विमान नियामक एटीसी की मंजूरी के बिना इंडिगो के इस विमान के उड़ान भरने की घटना की जांच कर रहा है। यह उड़ान दिल्ली से अजरबैजान की राजधानी बाकू के बीच संचालित थी। इसके साथ ही इस उड़ान का संचालन करने वाले पायलट को जांच होने तक ‘रोस्टर’ से हटा दिया गया है।

उधर, इंडिगो के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि 28 जनवरी, 2024 को दिल्ली और बाकू के बीच संचालित इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1803 से संबंधित घटना की जांच चल रही है। इस मामले में जरूरत के हिसाब से उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles