spot_img

New Delhi : भारत ने भूकंप प्रभावित सीरिया को छह टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारत ने भूकंप से प्रभावित सीरिया को छह टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी जिसमें आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण आदि शामिल हैं।राहत सामग्री की खेप मंगलवार रात को सैन्य परिवहन हवाई जहाज सी-130जे के जरिये भेजी गयी थी और आज सुबह भारत के प्रभारी अधिकारी या चार्ज द अफेयर्स एस के यादव ने इसे सीरियाई अधिकारियों को सौंप दिया।भारत विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर पहले ही तुर्किये को राहत सामग्री भेज चुका है। मंगलवार को चार सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों के जरिये राहत सामग्री के तहत एक ‘चलित अस्पताल’ और तलाश एवं बचाव कार्य विशेषज्ञ दल को भेजा गया था।वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक दिन पहले ही सीरियाई दूतावास का दौरा किया और भूकंप से हुई तबाही को लेकर राजदूत बासम अल खातिब से संवदेना व्यक्त की थी।उत्तर पश्चिम सीरिया में छह फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जानमाल की भारी तबाही हुई है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान के मद्देनजर वायु सेना के विशेष विमान से छह टन राहत सामग्री सीरिया भेजी गई है।इसमें कहा गया है कि यादव ने राहत सामग्री को दमिश्क हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन एवं पर्यावरण उप मंत्री मोउताज दुआजी को सौंपा।बयान के अनुसार, इस राहत सामग्री में जरूरी दवाएं, चिकित्सा उपकरण, ईसीजी मशीन, अन्य चिकित्या सामग्री आदि शामिल हैं।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles