
नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी (Chennai Super Kings stalwart Mahendra Singh Dhoni) पिंडली की चोट के कारण आईपीएल के पहले दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चेन्नई ने कहा, धौनी फिलहाल पिंडली की चोट से (recover from the calf injury) उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस कारण उनका शुरुआती दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है।धौनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने (retiring from international cricket in 2020) के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं।


