spot_img

New Delhi : भाजपा ने ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव और नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली: (New Delhi) हरियाणा भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

शुक्रवार को राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ओम प्रकाश धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है और नायब सिंह सैनी,को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के साथ अगले साल आम चुनाव होने हैं। ऐसे में नायब सिंह सैनी को हरियाणा विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नायब सिंह सैनी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। ऐसे में सगंठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने पर नए प्रदेश अध्यक्ष का फोकस रहेगा।

Mumbai : ‘किंग’ के सेट से अभिषेक बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं लीक

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में...

Explore our articles