spot_img

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

Kyiv: Russia Launches Drone and Missile Attack on Ukraine; 14 Dead

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने बुधवार सुबह से आधीरात बाद तक ताबड़तोड़ हमला कर तबाही मचा दी। इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक नागरिक घायल हो गए। राजधानी कीव में रूस के हमले से एक आवासीय इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में दबे 10 लोगों को बचाया गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। रात लगभग एक बजे यूक्रेन की वायुसेना ने देशव्यापी हवाई अलर्ट जारी किया। इसमें चेतावनी दी गई कि रूस ने मिग-31 बमवर्षक विमानों को तैनात कर दिया है। देश का हर क्षेत्र बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की जद में है।

द कीव इंडिपेंडेंट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको (Timur Tkachenko) ने कुछ देर बाद चेतावनी दी क रूसी ड्रोन राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं और मिसाइल हमले भी संभावित खतरा हैं। स्थानीय समयानुसार तड़के 3:08 बजे कीव में जोरदार धमाके हुए। यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणालियां रूसी ड्रोन से जूझती नजर आईं।3:15 बजे से 3:20 बजे के बीच बैलिस्टिक मिसाइल के हमलों से होने वाले धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके कुछ देरबाद लगभग 3:44 बजे फिर बैलिस्टिक मिसाइलों ने गरजना शुरू कर दिया।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्को ने बताया कि गिरे हुए ड्रोन के मलबे से निप्रोव्स्की जिले में एक पांचमंजिला आवासीय इमारत की छत पर आग लग गई और होलोसीव्स्की जिले में एक सड़क पर मलबा गिर गया। ड्रोन का मलबा एक कार्यालय की इमारत और एक पार्किंग संरचना पर गिरा। ओबोलोन्स्की जिले में एक 12 मंजिला आवासीय इमारत पर ड्रोन का मलबा गिरने के बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक निर्माणाधीन 25 मंजिला इमारत पर भी हमला किया गया सोलोम्यांस्की जिले में रूसी ड्रोन के मलबे से एक कार में आग लग गई।

रूस की सेना ने 13 मई की दोपहर यूक्रेन के जरूरी और आम लोगों के इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा हमला किया। इस हमले के कई चरणों में कम से कम 800 ड्रोन से कई शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद रूस ने आधीरात बाद फिर हमले किए। रूस के ड्रोन हमलों पर राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelenskyy) ने चेतावनी दी थी कि रूस मिसाइल हमले भी कर सकता है। यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी एचयूआर ने पहले ही राष्ट्रपति को आगाह किया था कि रूसी सेना बड़ी संख्या में हवा और समुद्र से छोड़ी जाने वाली क्रूज मिसाइलों, साथ ही बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले जारी रखने की योजना बना रही है।

New Delhi : ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है।...

Explore our articles