New Delhi : ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

0
80
New Delhi: Wholesale Inflation Rate Rises to 8.3% in April Amid Sharp Surge in Fuel Prices

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है। ईंधन, बिजली और कच्चे तेल की कीमतों (electricity, and crude oil) में तेज उछाल के कारण अप्रैल में थोक महंगाई दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है, जो मार्च में 3.88 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़ों में बताया कि ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई दर अप्रैल में 24.71 फीसदी हो गई, जो मार्च में 1.05 फीसदी थी। इसके साथ ही कच्चे तेल की महंगाई दर अप्रैल में 88.06 फीसदी रही, जबकि मार्च में यह 51.5 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर अप्रैल में 1.98 फीसदी रही, जो मार्च में 1.90 फीसदी थी। गैर-खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर बढ़कर अप्रैल में 12.18 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने मार्च में 11.5 फीसदी थी।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2026 में मुद्रास्फीति खनिज तेल, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस, मूल धातु, अन्य विनिर्माण और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण अधिक रही है। ईंधन और बिजली श्रेणी में एलपीजी में महंगाई दर अप्रैल में 10.92 फीसदी रही।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 50 फीसदी की वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों को स्थिर रखा है, ताकि उपभोक्ताओं को कीमतों में बढ़ोतरी के असर से बचाया जा सके। हालांकि, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (prices of commercial LPG cylinders) में वृद्धि की गई है।