spot_img

Mumbai : ट्रांस-हार्बर रेल लाइन पर 29 को रहेगा मेगा ब्लॉक

मुंबई: (Mumbai) मध्य रेल रविवार, 29 अक्टूबर 2023 को रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक करेगा। इस दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

इस मेगा ब्लॉक अवधि के दौरान वाशी, नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी, नेरुल, पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी, नेरुल, पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 29 अक्टूबर को मेन और हार्बर लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

New Delhi : ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है।...

Explore our articles