spot_img

New Delhi: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,690 नए मरीज, 12 की मौत

नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 1,690 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3,469 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अबतक 4,44,25,250 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19,613 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.15 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,194 खुराक दी गई हैं जबकि देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1,47,177 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.82 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Explore our articles