spot_img

Nawada: नवादा में पोखर से युवती का शव बरामद

नवादा: (Nawada) नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत गांव स्थित बड़ी पोखर से शनिवार को 15 वर्षीय युवती का तैरता हुआ शव बरामद किया गया। शव की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुन्ना चौधरी के 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है।

खुशी कुमारी की माता सुनीता देवी तकरीबन 12-15 वर्षों से अपने मायके बिसिआईत में ही अपना घर बना कर रह रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सात बजे बेटी (खुशी कुमारी) घर से निकली जो घर लौट कर नहीं आई। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने घर परिवार में कई जगह खोजबीन किया ।

कहीं अता-पता नहीं चला। शनिवार को ग्रामीणों ने तालाब में तैरता हुआ शव की सूचना थाना को दी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सभी दृष्टिकोण से जांच पड़ताल किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतक खुशी कुमारी के मामा मिथिलेश चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि गांव के ही 4 युवकों ने मिलकर मेरी भांजी की हत्या कर दी है। पूछताछ के लिए परिवार वालों को थाना में बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Explore our articles