spot_img
HomelatestNavi Mumbai : अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Navi Mumbai : अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

नवी मुंबई : नवी मुंबई एरिया स्कूल्स एसोसिएशन (एन.बी.ए.एस.ए.) के तत्त्वाधान में 24 अगस्त को अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन क्राइस्ट एकेडमी स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, कोपरखैरने, नवी मुंबई में किया गया। गत वर्ष की भांति इस बार भी अंतरविद्यालय प्रतियोगिता एन.बी.ए.एस.ए. के सचिव तथा फादर अग्नेल स्कूल (सीबीएसई), वाशी के निदेशक जोस कुरियन तथा एन.बी.एस.ए. के कोषाध्यक्ष एवं क्राइस्ट एकेडमी स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के निदेशक फादर जैसन वड़क्केथला सहित फादर जिंटो पॉल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में नवी मुंबई क्षेत्र से तेरह प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्रों की प्रस्तुति ने प्रतियोगिता के माध्यम से भारत के लोक नृत्य के साक्षात दर्शन कराए। लोक नृत्य ने देश के लोगों के जीवन, सोच व अभिव्यक्ति के साथ नर्तकों ने राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, आदिवासी आदि अपने नृत्य व संगीत से अपने देश की कहानियों को दर्शाया। वर्तमान पीढ़ी को भारतीय लोक नृत्य द्वारा परंपरा और संस्कृति का महत्व समझाने का एक सफल और उत्तम प्रयास था।
गुरु विद्या वेंकटेश्वर, पद्मिनी जोशी तथा राजन जोशी ने प्रतियोगिता हेतु निर्णायकगण का दायित्व निभाया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एस.बी.ओ.ए. पब्लिक स्कूल, नेरुल, द्वितीय स्थान प्रेजेंटेशन स्कूल, नेरुल तथा तृतीय स्थान ग्रीन फिंगर स्कूल, खारघर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर