spot_img

Nava Raipur: भारत ने भले ही रूस-यूक्रेन युद्ध में कूटनीतिक संतुलन बनाया, लेकिन भारतीय युद्ध के खिलाफ: चिदंबरम

Nava Raipur

नवा रायपुर: (Nava Raipur) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (Senior Congress leader P Chidambaram) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए एक साल पूरा हो गया है। भारत भले ही इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।’’

चिदंबरम ने इस युद्ध में हजारों लोगों के मारे जाने पर दुख जताया।

बीते शुक्रवार को रूस के यूक्रेन पर हमले को एक साल हो गया। इस युद्ध का अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।

Tehran/Washington/Kuwait City : ईरान-अमेरिका में संघर्ष तेज, कुवैत पर हमला, यूएस एयरबेस को निशाना बनाया

नौसेना कमांडर अजमाई की मौत का अंदेशातेहरान/वाशिंगटन/कुवैत सिटी : (Tehran/Washington/Kuwait City) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को आज तगड़ा झटका लगा है।...

Explore our articles