Mumbai : ‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

0
35
Mumbai: Kangana Ranaut’s Powerful Persona Revealed in 'Bharat Bhagya Vidhata' Motion Poster

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई और प्रभावशाली कहानी लेकर आने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ (Bharat Bhagya Vidhata – The Unseen Heroes) का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। पोस्टर में सुनाई देने वाला संवाद, “कुछ खास करके, आम ही कहलाते… वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते…” दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।

फिल्म ‘द अनसीन हीरोज’ (The Unseen Heroes) की थीम पर आधारित है, जिसमें समाज के उन अनदेखे नायकों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनका योगदान अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है। कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में फिल्म का गंभीर और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है।