spot_img

New Delhi : सेल ने सीएसआर पहल के तहत स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम के लिए एडसिल के साथ साझेदारी की

New Delhi: SAIL Partners with EdCIL for Smart Digital Classrooms under CSR Initiative

नई दिल्ली : (New Delhi) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) (SAIL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर पहल के तहत “स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम” स्थापित करने के लिए एडसिल इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding) (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

इस्पात मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) (SAIL) और शिक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम एडसिल इंडिया ने सेल के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) (CSR) के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 26 मई को समझौता ज्ञापन (Public Sector Undertaking) (PSU) पर हस्ताक्षर किए।

मंत्रालय ने कहा कि सेल और एडसिल के बीच इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर सेल के निदेशक (Personnel), के. के. सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सेल और एडसिल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस समझौते के तहत सेल के परिचालन क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में ‘स्मार्ट डिजिटल क्लास रूम्स’ स्थापित किए जाएंगे।

इस्पात मंत्रालय ने बताया कि इस सहयोग का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और सीखने के परिणामों (लर्निंग आउटकम्स) को और आगे ले जाना है। ये परियोजना सीधे तौर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) (NEP) 2020 और संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल विकास लक्ष्य-4 (SDG-4) के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अन्य बातों के साथ-साथ सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के अवसर सुनिश्चित करना है।

Tehran/Washington/Kuwait City : ईरान-अमेरिका में संघर्ष तेज, कुवैत पर हमला, यूएस एयरबेस को निशाना बनाया

नौसेना कमांडर अजमाई की मौत का अंदेशातेहरान/वाशिंगटन/कुवैत सिटी : (Tehran/Washington/Kuwait City) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को आज तगड़ा झटका लगा है।...

Explore our articles