spot_img

Paschim Bardhaman : भाजपा नेताओं से गुप्त बैठक के आरोप में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष हिरासत में

Paschim Bardhaman: Trinamool Block President Detained on Charges of Holding Secret Meeting with BJP Leaders

पश्चिम बर्दवान : (Paschim Bardhaman) जिले के दुर्गापुर में बुधवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर-1 (Trinamool Congress’s Durgapur-1) ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर गुप्त बैठक करते हुए पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राजीव घोष को हिरासत में लेकर दुर्गापुर थाने ले गई। गुरुवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। अदालत ले जाते समय भाजपा समर्थकों ने राजीव घोष (Rajiv Ghosh) को जूता दिखाते हुए “चोर-चोर” के नारे लगाए।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात दुर्गापुर के इस्पात नगरी टाउनशिप इलाके (Ispat Nagari Township area) में राजीव घोष कथित तौर पर भाजपा के एक स्थानीय नेता से गुप्त रूप से संपर्क करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी पाकर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि राजीव घोष लंबे समय से इलाके में राजनीतिक दबाव बनाने, विरोधी कार्यकर्ताओं को धमकाने और विभिन्न विवादित घटनाओं में शामिल रहे हैं।

भाजपा का दावा है कि 2021 विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बाद इलाके के कई भाजपा समर्थकों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा, जबकि कई लोगों से कथित तौर पर पैसे भी वसूले गए। भाजपा नेताओं के अनुसार इन सभी मामलों में राजीव घोष का नाम सामने आता रहा है। घटना के बाद इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कई नेता अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलते देख भाजपा से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के दुर्गापुर-1 मंडल के एक पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया और कई लोगों को घर छोड़ना पड़ा। अब वही लोग भाजपा के संपर्क में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पार्टी ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी।

हालांकि इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Mumbai : सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी...

Explore our articles