spot_img

Kathmandu : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

Kathmandu: Five Major Highways Blocked by Floods and Landslides in Nepal; Traffic Disrupted

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इससे देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वीपी राजमार्ग सहित पांच महत्वपूर्ण राजमार्गों (five critical highways) पर आवागमन बाधित हो गया है।

प्रभावित राजमार्गों में वीपी राजमार्ग, कोशी राजमार्ग, मध्य पहाड़ी राजमार्ग, बेनी–जोमसोम राजमार्ग और हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग (Beni-Jomsom Highway, and Hilsa-Simkot Highway) शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वीपी राजमार्ग (BP Highway) के खुर्कोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेंसी खंड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, भूस्खलन की आशंका के चलते हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

मध्य पहाड़ी राजमार्ग पर तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा म्याग्दी जिले में बेनी–जोमसोम राजमार्ग (Beni-Jomsom Highway) पर फिलहाल केवल एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है।

नेपाल के भोजपुर और संखुवासभा जिलों में भी मध्य पहाड़ी तथा कोशी राजमार्गों पर बाढ़ और भूस्खलन का असर देखने को मिला है, जहां केवल एकतरफा यातायात जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और मौसम विभाग (Department of Meteorology) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

French Open 2026 : अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने आसानी से पार किया दूसरा दौर, सीधे सेटों में दर्ज की जीत

पेरिस : (Paris) दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (Alexander Zverev) ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को...

Explore our articles