spot_img

Mumbai : महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

Mumbai: Pooja Bhatt Makes a Major Revelation Regarding Mahesh Bhatt

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट (Actress and producer Pooja Bhatt) ने हाल ही में अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक और निजी खुलासा किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट और सौतेली मां सोनी राजदान (father, Mahesh Bhatt, and her stepmother, Soni Razdan) के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट की पहली शादी टूटने के बाद सोनी राजदान को काफी पछतावा महसूस होता था। पूजा ने एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए कहा कि सोनी ने उनसे कहा था कि उन्हें इस पूरे मामले को लेकर बहुत बुरा लगता है।

पूजा ने बताया कि उन्होंने सोनी राजदा (Soni Rajdan) से कहा था कि कोई भी मजबूत रिश्ता तब तक नहीं टूटता, जब तक उसमें पहले से दरारें न हों। उनका मानना था कि अगर रिश्ते पूरी तरह मजबूत हों तो किसी तीसरे व्यक्ति के लिए उसमें जगह बनाना संभव नहीं होता। बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां से पहले ही पिता और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उन्होंने बताया कि एक रात महेश भट्ट ने खुद उन्हें इस बारे में बताया था और कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई और आ गया है, लेकिन इससे बेटी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं होगा।

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने कहा कि उन्हें यह बात अपने माता-पिता से सीधे सुनना ज्यादा बेहतर लगा, बजाय इसके कि वह इसे किसी मैगजीन या लोगों की गॉसिप के जरिए जानतीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में उनकी मां को काफी तकलीफ हुई थी, लेकिन इसके बावजूद परिवार में आपसी सम्मान बना रहा।

गौरतलब है कि महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी, जिनसे पूजा और राहुल भट्ट (Pooja and Rahul Bhatt) हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट (Alia Bhatt and Shaheen Bhatt) हैं।

French Open 2026 : अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने आसानी से पार किया दूसरा दौर, सीधे सेटों में दर्ज की जीत

पेरिस : (Paris) दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (Alexander Zverev) ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को...

Explore our articles