spot_img

Pauri Garhwal : पौड़ी में 7 हजार से अधिक अपात्र राशन कार्ड हुए निरस्त

Pauri Garhwal: Over 7,000 Ineligible Ration Cards Cancelled in Pauri

पौड़ी गढ़वाल : (Pauri Garhwal) जिले में संचालित राशनकार्ड सत्यापन अभियान (ration card verification drive) के तहत खाद्य विभाग द्वारा अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, जिससे वास्तविक एवं पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। अभियान के तहत फरवरी तक और नवीन सर्वे के दौरान अब तक कुल 7,254 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, जिनसे संबंधित 28,087 यूनिट हटाई गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा (District Supply Officer Arun Kumar Verma) ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों में राशनकार्डों का सत्यापन कार्य निरंतर किया जा रहा है। फरवरी 2026 तक संचालित अभियान में कुल 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 23,337 यूनिट शामिल थीं। बताया कि 28 अप्रैल से चल रहे नवीन सर्वे में भी बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। नवीन सर्वे के दौरान अब तक 1,103 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जिनसे संबंधित 4,750 यूनिट हटायी गई हैं।

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। यहां फरवरी तक 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 10,667 यूनिट शामिल थीं। वहीं, नवीन सर्वे में 576 अतिरिक्त राशन कार्ड निरस्त किए गए, जिनसे संबंधित 2,530 यूनिट हटायी गयीं। कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड तथा 13,197 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपदभर में अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana) के 559 कार्ड, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 कार्ड और राज्य खाद्य योजना के 2,881 कार्ड निरस्त किए गए हैं। कहा कि सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर कर वास्तविक जरूरतमंद, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Explore our articles