spot_img

Nashik : नासिक पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक

आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले 65 लोगों पर मामला दर्ज
नासिक : (Nashik)
नाशिक जिले (Nashik district) में दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करने के मामले में पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए हैं। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कई पीड़ित महिलाओं ने नासिक के सहकार वाड़ा पुलिस स्टेशन (Sahakar Wada Police Station in Nashik) में शिकायत दर्ज करानी शुरू की।

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िताओं के अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook and Instagram) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने बताया कि आपत्तिजनक और विवादित वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles