spot_img

Nagpur: नागपुर से गडकरी ने बनाई 40 हजार मतों की बढ़त

नागपुर: (Nagpur) नागपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 40 हजार वोटों बढ़त हासिल कर ली है।

नागपुर के कलमना इलाके मे स्थित मार्केट यार्ड मे मंगलवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती प्रारंभ हुई। पोस्टल बैलेट की गिनती मे गडकरी ने लगभग 11 हजार मतों की बढ़त बनाई। ईवीएम की मतगणना में भी गडकरी ने बढ़त बरकरार रखी। पहले राउंड मे गडकरी कांग्रेस के विकास ठाकरे से 4 हजार वोटों की बढ़त के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहे। दूसरे राउंड मे गडकरी ने 10 हजार वोटों की बढ़त बनाए रखी। तीन राउंड की मतगणना के बाद गडकरी 40 हजार वोटों से आगे हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles