spot_img

Mumbai : तमिल सिनेमा ने दिग्गज अभिनेता-निर्देशक मनोबला का निधन

मुंबई : तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व निर्देशक मनोबला का निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले दो सप्ताह से वह लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। मनोबाला के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

मनोबला के निधन की खबर सुनने के बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। अभिनेता-निर्देशक जीएम कुमार, रमेश बाला सहित तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मनोबला अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते थे। सिनेमा में अपने 35 साल के करियर में उन्होंने 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। मनोबला ने 1979 में भारतीराजा की ‘पुथिया वरपुगल’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी निभाईं।

मनोबला ने 1982 में ‘अगया गंगई’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने करीब 25 फिल्मों का निर्देशन किया। धारावाहिकों में अभिनय के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन भी किया। वे एक निर्माता के रूप में भी बहुत प्रसिद्ध थे।

Explore our articles