spot_img

Mumbai: गोंदिया व बुलढ़ाणा में दो सडक़ हादसों में दो की मौत, 21 घायल

मुंबई: (Mumbai) गोंदिया और बुलढ़ाणा (Gondia and Buldhana)में अलग-अलग दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों काे गोंदिया और बुलढ़ाणा जिले के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों घटनाओं की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को तड़के गोंदिया जिले में गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर भुसरितोला के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मोहम्मद शेख (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोंदिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन गोंदिया पुलिस कर रही है।

मंगलवार को देर रात बुलढ़ाणा जिले में शेगांव से पुणे जा रही एक निजी बस चिखली रोड पर पेठ गांव के पास पेनगंगा नदी में गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी काे बुलढ़ाणा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच बुलढ़ाणा पुलिस कर रही है।

Explore our articles