spot_img
Home latest Mumbai : बुलढ़ाणा जिले में एसटी बस पलटी, 5 यात्री घायल

Mumbai : बुलढ़ाणा जिले में एसटी बस पलटी, 5 यात्री घायल

0
256

मुंबई : (Mumbai) बुलढाणा जिले में शनिवार दोपहर राज्य परिवहन बोर्ड (State Transport Board) (एसटी) की बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 यात्री घायल हो गए। इस घटना में घायल सभी यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस बुलढाणा जिले के मलकापुर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रही थी। इस बस में 33 यात्री सवार थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पारदा गांव फत्या के पास बस मोड़ पर जैसे ही पहुंची, सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। इस ट्रक को देखकर बस ड्राइवर ने बस को सीधे सड़क के किनारे ले जाने की कोशिश की।

इसी दौरान कीचड़ होने के कारण ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बस सीधे सड़क के किनारे जाकर पलट गई। आज़ाद हिन्द संगठन के अध्यक्ष सतीश रोठे ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और पांच घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना की छानबीन बुलढ़ाणा पुलिस कर रही है।