spot_img

MUMBAI : खडावली-आसनगांव में शनि/रविवार मध्यरात्रि मेगाब्लाक ब्लॉक

मुंबई: (MUMBAI) सेंट्रल रेलवे ने 28/29 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में संशोधन के संबंध में मध्य रात्रि 02.05 बजे से 04.05 बजे तक खडावली और आसनगांव के बीच अप और डाउन लाइनों पर स्पेशल रात्रि यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करेगा। ब्लॉक के कारण ट्रेनों के चलने का पैटर्न में बदलाव रहेगा।उपनगरीय स्टेशनों में 00.15 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली कसारा लोकल को ठाणे में टर्मिनेट किया जाएगा। कसारा से 03.15 बजे छूटने वाली सीएसएमटी लोकल ठाणे से चलेगी।

लंबी दूरी की ट्रेनें
निम्नलिखित ट्रेनों को आसनगाँव, अटगाँव, खर्डी, कसारा में 35 मिनट से 95 मिनट के लिए रेगूलेट की जायेंगी और गंतव्य पर देरी से पहुँचेंगी।
गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ,ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल वाया नागपुर,गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी समरसता एक्सप्रेस ,ट्रेन नंबर 11402 आदिलाबाद-मुंबई एक्सप्रेस गंतव्य पर देरी से पहुँचेंगी।यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस ब्लॉक के लिए रेल प्रशासन को सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles