spot_img

Mumbai : लाडली बहनों को राहत, तीन महीने की किस्त मिलेगी एक साथ

मुंबई : (Mumbai) महायुति सरकार (Mahayuti government) ने लाडली बहनों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Chief Minister’s Ladli Behna Yojana) की लाभार्थी महिलाओं को तीन महीने की 4500 रुपये की किस्त एक साथ मिलेगी।

विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले राज्य सरकार ने यह योजना शुरु की थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये महीना आर्थिक मदद दी जाती है। इस बीच ई-केवाईसी की वजह से कई महिलाओं की किस्तें रोक दी गईं थी. कुछ महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरा करने के बावजूद पैसे जमा न होने नाराज़गी जताई थी। कुछ जगहों पर तो महिलाएं सीधे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती भी दिखीं। महिला व बाल कल्याण विभाग ने संबंधित महिलाओं की पात्रता जांच के आदेश दिए थे। वेरिफिकेशन का काम अभी चल रहा है।

अब लाडली बहनों के लिए राहत और खुशी की खबर आई है। सरकार ने नवंबर, दिसंबर और जनवरी की तीन महीने की किस्तें एक साथ देने का फैसला किया है। इससे पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैक खाते में सीधे 4500 रुपये जमा होंगे। कुछ महिलाओं को दो महीने किस्त पहले ही मिल चुकी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने किस्त की राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने के संकेत भी दिए हैं।

Explore our articles