spot_img

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Mumbai: Ranbir Kapoor's Sister's Debut Film Struggles at the Box Office

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में असफल नजर आ रही है। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि इससे रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में उनके साथ उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (veteran actress Neetu Kapoor) भी अहम भूमिका में दिखाई दी हैं।रिलीज से पहले फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया गया था, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर दिखाई नहीं दिया। पहले दो दिनों की कमाई को देखते हुए फिल्म को शुरुआती दौर में ही बड़ा झटका लगा है।

पहले वीकेंड में फीका प्रदर्शन

आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए पहला वीकेंड बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन ‘दादी की शादी’ शुरुआती दो दिनों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 60 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 1.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.10 करोड़ रुपये रहा।कमाई में बढ़ोतरी के बावजूद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही है, जिससे आगे के दिनों में इसका टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

शोज घटे, लेकिन ऑक्यूपेंसी बढ़ी

पहले दिन फिल्म को देशभर में करीब 1789 शोज मिले थे, लेकिन ऑक्यूपेंसी केवल 9 प्रतिशत के आसपास रही। कमजोर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन शोज की संख्या घटाकर 1771 कर दी गई।हालांकि शनिवार को ऑक्यूपेंसी बढ़कर करीब 17 प्रतिशत पहुंची, जिसके चलते कमाई पहले दिन के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती नहीं दिख रही है। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। कहानी लेखन में आशीष आर मोहन के साथ बंटी राठौड़ और साहिल एस शर्मा (directed by Ashish R. Mohan. Bunty Rathore and Sahil S. Sharma) शामिल रहे।फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सादिया खतीब, आर शरथ कुमार,दीपक दत्ता और तेजस्विनी कोल्हापुरे (Kapil Sharma, Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor, Sadia Khateeb, R. Sarathkumar, Deepak Datta, and Tejaswini Kolhapure) जैसे कलाकार नजर आए हैं। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यदि वीकेंड पर भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहती है, तो आने वाले वीकडेज में इसकी कमाई और गिर सकती है।

Lucknow : योगी कैबिनेट में बनारस का बढ़ा दबदबा

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में हंसराज विश्वकर्मा (entry of Hansraj Vishwakarma into the cabinet of Uttar Pradesh's...

Explore our articles