spot_img

Mumbai : नहीं रहे निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी

Mumbai: Producer and Former Censor Board Chief Pahlaj Nihalani Passes Away

मुंबई : (Mumbai) हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं और लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज 4 जून को मुंबई में किया जाएगा। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) बॉलीवुड के उन निर्माताओं में शुमार थे, जिन्होंने कई सफल और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। उनके बैनर तले बनी ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म ट्रेड विश्लेषक अतुल मोहन (Atul Mohan) ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि पहलाज निहलानी का फिल्म उद्योग में विशेष सम्मान था। उन्होंने याद किया कि वितरक उनकी फिल्मों पर भरोसा करते थे और मानते थे कि जिस प्रोजेक्ट से पहलाज जुड़ते हैं, उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

पहलाज निहलानी ने वर्ष 2015 से 2017 तक सीबीएफसी अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनका कार्यकाल फिल्मों की सेंसरशिप और प्रमाणन को लेकर हुए कई विवादों और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहा। हालांकि, उनके करीबी सहयोगियों का कहना है कि वह फिल्मकारों को समय पर प्रमाणपत्र दिलाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते थे और जरूरत पड़ने पर छुट्टी के दिन भी स्क्रीनिंग आयोजित कराते थे। निर्माता, वितरक और प्रशासक के रूप में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Mumbai : पुणे जहरीली देशी शराब मामले में आरोपित के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे ज़हरीली देशी शराब मामले में गुरुवार को पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की ओर आरोपित कर्नल विरखा...

Explore our articles