spot_img

Islamabad : बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर बम से हमला

Islamabad: Bomb Attack on Pakistan Army in Balochistan

इस्लामाबाद : (Islamabad) बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पिछले माह लिंक ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले (suicide attack) के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का संदिग्धों की तलाश में मंगलवार को शुरू किया गया अभियान अब भी जारी है। 17 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद सशस्त्र समूहों ने भी हमले करने शुरू कर दिए हैं। कलात जिले में पाकिस्तान की सेना के बम निरोधक दस्ते (Pakistan Army’s Bomb Disposal Squad) के जवानों को निशाना बनाया गया। पंजगुर के चिडगी इलाके में इन समूह ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोले दागे।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार कलात के मंगचर इलाके में सेना के बम निरोधक दस्ते के जवानों पर सड़क किनारे रखे एक देसी बम से विस्फोट किया गया। इस समय सेना मंगचर और आसपास के इलाकों में लगातार छापे मार रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सैन्य हेलीकॉप्टरों (military helicopters) से कल कई जगह भारी गोलाबारी की गई। सेना ने इस दौरान सशस्त्र विद्रोहियों के लड़ाकों, उनके बख्तरबंद वाहनों और ठिकानों पर हवाई हमला किया।

सशस्त्र समूहों ने पंजगुर जिले के चिडगी इलाके (Chidgi area of ​​Panjgur district) में सैन्य हेलीकॉप्टरों को भारी हथियारों से निशाना बनाया। तोपखाने का उपयोग किया गया। बताया गया है कि सुरक्षा बल शक के आधार पर बलोच युवकों को उनके घर से उठा रहे हैं। सेना पिछले कुछ दिनों से चिडगी और उसके आसपास के इलाकों में डेरा डाले हुए है।

Mumbai : नहीं रहे निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी

मुंबई : (Mumbai) हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी...

Explore our articles