spot_img

Mumbai : ‘पेद्दी’ की सफलता के लिए तिरुमाला पहुंचीं जाह्नवी कपूर

Mumbai: Janhvi Kapoor Visits Tirumala to Pray for the Success of 'Peddi'

मुंबई : (Mumbai) राम चरण और जाह्नवी कपूर (Ram Charan and Janhvi Kapoor) अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बीच जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर (Tirumala temple in Andhra Pradesh) में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नंगे पैर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि जाह्नवी फिल्म की सफलता और दर्शकों के प्यार की कामना लेकर मंदिर पहुंची थीं।

मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बैंगनी रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी (beautiful purple Kanjeevaram saree) पहनी थी, जिसके साथ भारी पारंपरिक आभूषण उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे। वीडियो में अभिनेत्री मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के बीच शांत और सादगीपूर्ण अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फैंस भी उनके इस आध्यात्मिक रूप की जमकर सराहना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर का तिरुमाला मंदिर (Tirumala temple) से खास जुड़ाव रहा है। वह अक्सर अपने जन्मदिन और करियर के महत्वपूर्ण मौकों पर यहां दर्शन के लिए पहुंचती हैं। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर (Ram Charan and Janhvi Kapoor) के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘देवरा’ के बाद यह साउथ सिनेमा में जाह्नवी की दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

New Delhi : केंद्र सरकार ने एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,300 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र का 'नवरत्न' उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड में बिक्री पेशकश (Offer for Sale) (OFS) के आखिरी...

Explore our articles