spot_img

Mumbai : परिणीति-राघव की शादी में बेटी के साथ शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

Priyanka will attend Parineeti-Raghav’s wedding

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले है। इन दोनों की शाही शादी 24 सितंबर को होना है। दिल्ली में शादी से पहले की रस्में पूरी करने के बाद सुबह परिणीति और राघव अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए। उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों के वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। इस शाही शादी में बॉलीवुड और राजनीतिक दिग्गज शामिल होंगे। आमंत्रित अतिथियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। शादी में परिणीति से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी के दिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से आएंगी।

मीडिया के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ परिणीति की शादी में शामिल होंगी। लेकिन पति निक जोनस उनके साथ नहीं होंगे। क्योंकि वह इस वक्त जोनस ब्रदर्स टूर में बिजी हैं। परिणीति की जिंदगी के इस खास पल के लिए प्रियंका काफी एक्साइटेड हैं। परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के ताज पैलेस में शाही अंदाज में होगी। शनिवार को 23 सितंबर को संगीत कार्यक्रम होगा। इस शादी में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

Explore our articles