spot_img

Mumbai : एक्ट्रेस रेखा को सरकार से मिलती है वीआईपी सुविधाएं

Mumbai: Actress Rekha Receives VIP Privileges from the Government

मुंबई : (Mumbai) फिल्म जगत की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha, the evergreen actress) सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शाही जीवनशैली के लिए भी जानी जाती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि पूर्व सांसद होने के कारण उन्हें आज भी सरकार की ओर से पेंशन और कई वीआईपी सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

2012 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर
रेखा का राजनीतिक सफर साल 2012 में शुरू हुआ था, जब कला और सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। उन्होंने 3 मई 2012 को शपथ ली और 2 मई 2018 तक उच्च सदन की सदस्य रहीं।

मिलती है मासिक पेंशन
सांसद के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद रेखा पेंशन की हकदार बनीं। नियमों के अनुसार, पूर्व सांसदों को 25,000 से 31,000 रुपये तक मासिक पेंशन मिलती है, जिसमें कार्यकाल के आधार पर बढ़ोतरी होती है। रेखा के छह साल के कार्यकाल के अनुसार यह राशि करीब 33,500 रुपये प्रति माह आंकी जाती है।

ट्रेन यात्रा में विशेष छूट
पूर्व सांसद होने के चलते रेखा को देशभर में ट्रेन से मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त है। वे भारतीय रेलवे के First AC कोच में बिना टिकट सफर कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें एक विशेष पहचान पत्र जारी किया गया है, जिससे उन्हें वीआईपी यात्री का दर्जा मिलता है। उनके साथ यात्रा करने वाले एक व्यक्ति को सेकेंड एसी में मुफ्त यात्रा की अनुमति होती है।

फ्री इलाज की सुविधा
रेखा सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (Central Government Health Scheme) (CGHS) के तहत आती हैं। इस योजना के अंतर्गत वे सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकती हैं। इसमें दवाओं से लेकर बड़े ऑपरेशन तक का खर्च शामिल होता है।

संसद भवन में विशेष प्रवेश
पूर्व सांसदों के लिए स्पाउस या साथी आईडी कार्ड की व्यवस्था भी होती है। इस कार्ड के जरिए उनके साथ जुड़ा व्यक्ति संसद भवन के सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी और अन्य वीआईपी क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है।

टेलीफोन सुविधा में रियायत
सांसद रहते हुए रेखा को मुफ्त टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सुविधा दी गई थी। हालांकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद ये सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त नहीं रहतीं, लेकिन पूर्व सांसदों को सीमित दायरे में रियायती दरों पर टेलीफोन सेवाएं उपलब्ध रहती हैं।

Explore our articles