spot_img

Mumbai : ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में भावुक हुए अक्षय कुमार

Mumbai: Akshay Kumar Gets Emotional on 'Wheel of Fortune India'

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया (Wheel of Fortune India) 27 अप्रैल को अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होने जा रहा है। इस खास एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर (Farah Khan, Jacqueline Fernandez, and Bhumi Pednekar) बतौर गेस्ट नजर आएंगी। फिनाले से पहले जारी प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

प्रोमो में मस्ती भरे पलों के बीच एक भावुक क्षण भी देखने को मिलता है, जब शो की टीम अक्षय कुमार को खास ट्रिब्यूट देती है। वीडियो मोंटाज में शो के यादगार पलों के साथ एक भावुक संदेश सुनाई देता है, जिसे देखकर अभिनेता भावुक हो जाते हैं और अपनी भावनाएं छिपाते नजर आते हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस सफर को याद करते हुए बताया कि शो के 65 एपिसोड पूरे हुए, जिसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मामा ने एक भी एपिसोड मिस नहीं किया। अब दर्शक 27 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles