spot_img

Mumbai : देशी रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

मुंबई : पालघर की पेल्हार पुलिस ने एक 22 वर्षीय दिव्यांशु सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक स्वचालित कानपुर निर्मित रिवाल्वर (कीमत 50,000 रुपये ),6 जिंदा कारतूस ( कीमत 3,000 रुपये ) व अन्य सामग्री पाया जिसे जप्त कर लिया है।आरोपी के खिलाफ पेल्हार थाने में भारतीय हथियार अधिनियम,1959 की धारा 3, 25 के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37(1), (3), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने बताया कि,गिरफ्तार आरोपी दिव्यांशु संदीप सिंह के ऊपर इसके पहले वालीव थाने में धारा 392,34 के तहत गंभीर अपराध दर्ज है,यह एक शातिर अपराधी है। यह कार्रवाई परिमंडल 3 डीसीपी सुहास बावचे व एसीपी रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्दे व पी.आई विजय पाटील (अपराध) के नेतृत्व क्राइम डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान पाटील की टीम ने की है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles