spot_img
HomelatestMumbai : नवनिर्वाचित सांसद वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई के कांग्रेस नेता...

Mumbai : नवनिर्वाचित सांसद वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई के कांग्रेस नेता लामबंद

मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

मुंबई : मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई के कांग्रेस नेता लामबंद हो गए हैं। इनमें से 16 वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिख कर वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।

इन सभी नेताओं ने पार्टी हाईकमान को बताया है कि इस साल अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन चुनाव को लेकर संगठन के स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है। वर्षा गायकवाड़ उत्तर-मध्य मुंबई लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत कर सांसद बन गई हैं। इसलिए उनके पास कांग्रेस संगठन का काम करने के लिए समय ही नहीं रहेगा। साथ ही किसी भी वक्त मुंबई नगर निगम के भी चुनाव हो सकते हैं, लेकिन तैयारी के नाम पर कांग्रेस पार्टी में कुछ भी नहीं है।

खरगे को लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, शहर के पूर्व पार्टी प्रमुख जनार्दन चंदुरकर , अशोक भाई जगताप, वरिष्ठ नेता नसीम खान, सुरेश शेट्टी, मधु चव्हाण, चरणसिंह सपरा, जाकिर अहमद और महाराष्ट्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास सहित अन्य नेता शामिल हैं। महाविकास आघाड़ी में बंटवारे पर मुंबई में कांग्रेस पार्टी को दो सीटें मिली थीं। इनमें से एक पर वर्षा गायकवाड़ जीतीं, जबकि दूसरी उत्तर मुंबई पर कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण पाटिल चुनाव हार गए थे। भूषण पाटिल ने वर्षा गायकवाड़ पर सहयोग न करने और कांग्रेस विधायक असलम शेख के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को पिछडऩे का भी आरोप लगाया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर