spot_img

Mumbai : वर्ली विधानसभा क्षेत्र में मनसे ने झोंकी ताकत

आदित्य के सामने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी
मुंबई : (Mumbai)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की मुलाकात के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार वर्ली विधानसभा क्षेत्र से मनसे ने चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इस सीट पर वर्तमान विधायक आदित्य ठाकरे के सामने मनसे प्रत्याशी के चुनौती देने की संभावना है।

पिछले विधानसभा चुनाव में आदित्य के लिए मनसे ने चुनाव नहीं लड़ा था। इस साल इस विधानसभा क्षेत्र पर फतह हासिल करने के लिए शिंदे गुट और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। कई कार्यक्रम आयोजित भी हुए हैं। मनसे महायुति के साथ चुनाव लड़ेगी या स्वतंत्र अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मनसे की ओर से पूर्व नगरसेवक संदीप देशपांडे का नाम आगे किया गया है। देशपांडे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। संदीप ने यह कहकर इसकी पुष्टि की है कि यदि राज ठाकरे उन्हें आदेश देते हैं तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यहां मनसे के समर्पित वोटर हैं।

आदित्य की वापसी तय

देशपांडे ने कहा कि 2017 के मनपा चुनावों में मनसे ने वर्ली में लगभग 30,000 से 33,000 वोट हासिल किए थे। आम लोगों की आदित्य तक पहुंच नहीं है।लोगों को ऐसा विधायक चाहिएजो सहजता से संपर्क में हो। इधरठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक सुनील शिंदे का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आदित्य की वापसी तय है। लोकसभा चुनाव में वोटो की गिरावट का मतलब यह नहीं है कि लोग हमसे नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में शिंदे गुट की प्रत्याशी यामिनी जाथव के मुकाबले इस विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे गुट के उम्मीदवार अरविंद साव॔त को लीड मिलने के बावजूद भी 7000 वोट कम मिले थे।

Explore our articles