spot_img

Mumbai : सेंट्रल रेलवे का मेगा ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इसके तहत माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरा सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.09 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और ठाणे स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड और ठाणे में रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी। निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को ठाणे और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो ठाणे, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेगी, आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जायेंगी और गंतव्य पर 15 मिनट देरी से। पहुंचेगी। सुबह 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सीएसएमटी से छूटने/पहुंचने वाली सभी अप और डाउन लोकल अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक
(बेलापुर/नेरूल-खारकोपर सेवाएं प्रभावित नहीं)
सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरूल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

Explore our articles